Monday, 9 July 2018

पानी का सही इस्तेमाल करके हम स्वस्थ कैसे रहें?

पानी कब पियें? पानी कब न पीयें? पानी कितना पीना चाहिए? पानी कब अधिक पीये? पानी कैसे पीयें? पानी को शुद्ध करने का आसान तरीका क्या है? आईये इस लेख में जाने और पानी द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ उठायें।


मनुष्य के शरीर में लगभग 75% पानी है। हमारे शरीर मे हरदिन लगभग 2600 ग्राम पानी खर्च होता है। गुर्दे से 1500 ग्राम, त्वचा से 650 ग्राम, फेफड़ो से 320 ग्राम और मल मार्ग से 130 ग्राम, जिसकी पूर्ति भोजन में रहने वाले जल से होती है। शरीर मे पानी का संतुलन बनाये रखने के लिए हरदिन कम से कम 2.5 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। पानी कभी एक साथ नही पीना चाहिए। पानी हमेशा धीरे और घूँट-घूँट पीना चाहिए। जिससे पानी शरीर के तापमान के अनुसार पेट मे पहुंचे।


पानी को शुद्ध करने का आसान तरीका:
पानी को शुद्ध बनाये रखने के लिए उसमे तुलसी के पत्ते डालकर रखें। तुलसी में बहुत से ऐसे गुण होते हैं जो पानी को शुद्ध बनाये रखने में मदद करता है।

 
पानी कब पियें?
भोजन से पहले पानी पीने से पाचन शक्ति कम हो जाती है, शरीर पतला हो जाता है। भोजन के बीच मे 5-6 घूँट पानी पीने से भोजन जल्दी पचता है। भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर फूलने लगता है जिससे मोटापा होने की संभावना ज्यादा हो जाती है। शरीर मे पाचन क्रिया और शक्ति कम हो जाती है। भोजन के एक घंटे बाद पानी पीने से अमाशय को शक्ति मिलती है। जिन्हें दस्त ज्यादा आते हैं उन्हें भोजन करते समय पानी नही पीना चाहिए।

पानी कब न पीयें?
गर्म भोजन, खीरा, खरबूजा, ककड़ी खाने के बाद, सोकर उठने के तुरंत बाद चाहे दिन हो या रात, दस्त हो जाने के बाद, दूध या चाय लेने के बाद, धूप से आने के तुरंत बाद पानी नही पीना चाहिए।

पानी कितना पीना चाहिए?
हमे कम से कम आठ लीटर पानी पीना चाहिए। डॉक्टरों के मुताबिक अगर आप पानी पीने की सही मात्रा जानना चाहते हैं तो अपने शरीर के वजन को 0.55 से गुणा करने पर जो भी माप आएगी पानी की वही मात्रा आपके लिए अच्छी है। अगर आप शारिरिक मेहनत ज्यादा करते हैं तो 0.66 से गुणा करने पर आए मापदंड का पानी आपके लिए अच्छा है।बीमारी के समय भी पानी पीना चाहिए। जिससे आपके शरीर मे ठंडक पहुंचे और शरीर के सभी सिस्टम सही काम करे।

पानी कब अधिक पीये?
हाई ब्लड प्रेशर, लू लगने पर, पेशाब की बीमारी, बुखार, हृदय की धड़कन, कब्ज, पेट की जलन जैसे रोगों में पानी अधिक पीये।

पानी कैसे पीयें?

ग्लास त बर्तन को मुंह से लगाकर ही पानी पीना चाहिए। ऊपर से सीधा मुंह मे डालना पानी पीने का सही तरीका नही है इससे पेट मे बीमारियों की संभावना बनी रहती है। बिना मुंह लगाए ऊपर से पानी पीने से पेट मे मुंह से लेकर गुदा द्वार तक के आहार नली में वायुदोष मतलब गैस बनती है और वायु ऊपर उठकर बद हजमी, खट्टी डकार, अपच, जी मचलाने जैसी बीमारियां हो जाती हैं। ग्लास को मुंह से लगाकर पानी को हमेशा घूँट घूँट कर ही पीना चाहिए जिससे अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।


नोट:
दी गयी जानकारी अनेक सोर्स पर आधारित है। इन उपायों को करने से पहले डॉक्टरी सलाह अवश्य लें।


पानी का सही इस्तेमाल करके स्वयं को स्वस्थ कैसे बनायें?

पानी कब पियें? पानी कब न पीयें? पानी कितना पीना चाहिए? पानी कब अधिक पीये? पानी कैसे पीयें? पानी को शुद्ध करने का आसान तरीका क्या है? आईये इस लेख में जाने और पानी द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ उठायें।
Learn how water can help us to be healthy.


मनुष्य के शरीर में लगभग 75% पानी है। हमारे शरीर मे हरदिन लगभग 2600 ग्राम पानी खर्च होता है। गुर्दे से 1500 ग्राम, त्वचा से 650 ग्राम, फेफड़ो से 320 ग्राम और मल मार्ग से 130 ग्राम, जिसकी पूर्ति भोजन में रहने वाले जल से होती है। शरीर मे पानी का संतुलन बनाये रखने के लिए हरदिन कम से कम 2.5 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। पानी कभी एक साथ नही पीना चाहिए। पानी हमेशा धीरे और घूँट-घूँट पीना चाहिए। जिससे पानी शरीर के तापमान के अनुसार पेट मे पहुंचे।

Learn how much water we need to drink.



पानी को शुद्ध करने का आसान तरीका:
पानी को शुद्ध बनाये रखने के लिए उसमे तुलसी के पत्ते डालकर रखें। तुलसी में बहुत से ऐसे गुण होते हैं जो पानी को शुद्ध बनाये रखने में मदद करता है।

Get Advance RO with 15% discount more details call 6392101250.

पानी कब पियें?
भोजन से पहले पानी पीने से पाचन शक्ति कम हो जाती है, शरीर पतला हो जाता है। भोजन के बीच मे 5-6 घूँट पानी पीने से भोजन जल्दी पचता है। भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर फूलने लगता है जिससे मोटापा होने की संभावना ज्यादा हो जाती है। शरीर मे पाचन क्रिया और शक्ति कम हो जाती है। भोजन के एक घंटे बाद पानी पीने से अमाशय को शक्ति मिलती है। जिन्हें दस्त ज्यादा आते हैं उन्हें भोजन करते समय पानी नही पीना चाहिए।

पानी कब न पीयें?
गर्म भोजन, खीरा, खरबूजा, ककड़ी खाने के बाद, सोकर उठने के तुरंत बाद चाहे दिन हो या रात, दस्त हो जाने के बाद, दूध या चाय लेने के बाद, धूप से आने के तुरंत बाद पानी नही पीना चाहिए।

पानी कितना पीना चाहिए?
हमे कम से कम आठ लीटर पानी पीना चाहिए। डॉक्टरों के मुताबिक अगर आप पानी पीने की सही मात्रा जानना चाहते हैं तो अपने शरीर के वजन को 0.55 से गुणा करने पर जो भी माप आएगी पानी की वही मात्रा आपके लिए अच्छी है। अगर आप शारिरिक मेहनत ज्यादा करते हैं तो 0.66 से गुणा करने पर आए मापदंड का पानी आपके लिए अच्छा है।बीमारी के समय भी पानी पीना चाहिए। जिससे आपके शरीर मे ठंडक पहुंचे और शरीर के सभी सिस्टम सही काम करे।

पानी कब अधिक पीये?
हाई ब्लड प्रेशर, लू लगने पर, पेशाब की बीमारी, बुखार, हृदय की धड़कन, कब्ज, पेट की जलन जैसे रोगों में पानी अधिक पीये।



पानी कैसे पीयें?

ग्लास त बर्तन को मुंह से लगाकर ही पानी पीना चाहिए। ऊपर से सीधा मुंह मे डालना पानी पीने का सही तरीका नही है इससे पेट मे बीमारियों की संभावना बनी रहती है। बिना मुंह लगाए ऊपर से पानी पीने से पेट मे मुंह से लेकर गुदा द्वार तक के आहार नली में वायुदोष मतलब गैस बनती है और वायु ऊपर उठकर बद हजमी, खट्टी डकार, अपच, जी मचलाने जैसी बीमारियां हो जाती हैं। ग्लास को मुंह से लगाकर पानी को हमेशा घूँट घूँट कर ही पीना चाहिए जिससे अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।

How warm water will help us to improve our health.


गर्म पानी के लाभ

मोटापा घटाने, गैस, कब्ज, कोलाइटिस, एमोबायेसिस, कृमि, पसली का दर्द, जुखाम, गले के रोग, नया बुखार, खाँसी, हिचकी, चिकनी चीज़े, खाना खाने के बाद एक ग्लास गर्म पानी( जितना गर्म पी सके) लगातार पीते रहने से यह सभी रोग ठीक हो जाते हैं।

Update your RO with Alkaline Filter and make your body acidic free more details call 6392101250.


सुबह लगभग आधा लीटर चाय जैसे गर्म पानी पीने खांसी, छींके, सरदर्द, बद हजमी,  जैसे रोगों से व्यक्ति सदा दूर रहता है। यदि गर्म पानी मे आधा नींबू का रस डाल दिया जाए तो समय पर भूख लगेगी। पेट मे गैस और सड़न भी नही होती।

मौसम बदलने पर गर्म पानी का सेवन और परहेजी खाना सबसे अच्छा उपचार है। छोटे बच्चों को गर्म पानी से भीगे तौलिये से मालिश भी कर सकते हैं। अगर शरीर मे कहीं मोच आ जाए तो दूसरे दिन से गर्म पानी मे डालकर सेंकने से लाभ होता है।

प्रसव के बाद बढ़ा हुआ पेट ठीक हो जाता है। मोटे रोगीयों, गठिया और जोड़ों के दर्द और सूजन के लिए गर्म पानी का सेवन बहुत लाभप्रद है इससे मूत्र अधिक मात्रा में आकर यूरिक अम्ल और विषैले पदार्थ शरीर के बाहर निकल जाते हैं। शरीर से विषैले पदार्थ निकल जाते हैं। गैस नहीं बनती, कब्ज नहीं रहता, पेट अच्छे से साफ होता है। मल आंतों में नही सड़ता, पेट मे कीड़े नही बनते हैं।

आमाशय और अंतड़ियों की कमजोरी, पेट फूलना, आमाशय की सूजन, पेचिश जैसी बीमारियां नष्ट हो जाती है यकृत को शक्ति प्राप्त होती है। औरत की मासिक धर्म की अनियमितता दूर होती है। आंखों के डार्क सर्कल, चेहरे का भद्दापन दूर होकर रंग साफ होता है। कमर सुंदर बनती है।

अल्कलाइन पानी  क्या है ?
अल्कलाइन पानी एक ऐसा जल है जो आपके शरीर में से ऐसे विषैले पदार्थ(toxins) जो शरीर में रहकर बीमारियाँ पैदा करते हैं उन्हें बाहर निकाल देता है वैज्ञानिकों के अनुसार कम से कम 7 से 8 गिलास अल्कलाइन पानी रोज पिए तो आप हमेशा स्वथ्य बने रहेंगे।  




नोट:
दी गयी जानकारी अनेक सोर्स पर आधारित है। इन उपायों को करने से पहले डॉक्टरी सलाह अवश्य लें।


इमेज सोर्स गूगल



Tuesday, 3 July 2018

अपना आत्मविश्वास और एकाग्रता कैसे बढ़ाएं? नितंबों की चर्बी कैसे घटाए?

अपना आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ाने, नितंबों की चर्बी घटाने के लिए, रीढ़ की हड्डी की सक्रियता बढ़ाने, मन शांत रखने और पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए बहुत ही आसान उपाय है, विश्वामित्र आसान।

विश्वामित्र आसन के लाभ:


  • एकाग्रता बढ़ती है। आपका आत्मविश्वास मजबूत होता है।
  • विभिन्न अंगो में एक तरह का सामंजस्य स्थापित होता है।
  • इस आसन से आपका शरीर बलशाली बनता है। ऊपरी हिस्से, कलाई सियाटिका नर्व और पैरों को विशेष मजबूती मिलती है।
  • रीढ़ की सक्रियता बढ़ती है। मन शांत होता है।
  • पाचन शक्ति और भी अच्छी होती है। नितंबो पर संचित वसा घटती है।

Vishvamitr aasan benefits, precautions, process



विश्वामित्र आसान की सावधानियां:


  • कलाई, कंधे, और हैमस्ट्रिंग इंजरी मतलब मांसपेशियों में खिंचाव और कमर के निचले हिस्से में अगर दर्द हो तो इस आसन को न करें।
  • हाई ब्लड प्रेशर वाले इस आसन को न करें। 

विश्वामित्र आसन के लाभ, विधि, हानियां


विश्वामित्र आसान को करने की विधि:


खड़े होकर दोनो हाथों को सिर के ऊपर ले जाते हुए नमस्कार की मुद्रा में खड़े हो जाएं। दोनो हाथों की भुजायें दोनो कानो से सटी रहे। अब आगे की ओर झुकते हुए दोनो हाथों की हथेलियों को जमीन पर टिका दें। फिर सांस छोड़ते हुए दोनों पैरों को पीछे की ओर ले जाये जिससे शरीर का भार हथेलियों और पैर के पंजों के अगले हिस्से पर आ जाए। इसप्रकार अधोमुख श्वनासन कि स्थिति बन जाएगी।

Adhomukh swaanasan pose


कुछ सेकेंड बाद सांस भरकर उसे रोक लें और दायाँ पैर मोड़कर दांयी बांह के पीछे टिका दें। सांस छोड़ते हुए बाए पैर से जमीन को दबाये रखते हुए दाहिने पैर को दाहिनी भुजा के पीछे से ऊपर हवा में फैल जाने दें। बायें हाथ को ऊपर की ओर उठाएं ताकि वह दाहिने हाथ के समानांतर आ जाएं। नज़र बाएं हथेली की तरफ ही रखें। इस अवस्था मे सामान्य रूप से सांस ले।


वापस आने के लिए अंतिम अवस्था मे करीब  15 सेकेंड रुकने के बाद सांस छोड़ते हुए पहले बाये हाथ को नीचे करे। फिर दायें पैर को नीचे करते हुए धीरे धीरे पीछे ले जाएं जिससे शरीर शरीर का भार हथेलियों और पैर के पंजो पर आ जाये। फिर पैर और हाथों को पास रखते हुए खड़े हो जाए। फिर पहले दोनों हाथों को ताड़ासन की मुद्रा में ले जाएं और कुछ सेकंड बाद दोनों हाथ नीचे कर विश्राम करें। फिर यही प्रक्रिया दूसरे पैर से भी दोहराएं।


Disclaimer: This information is based on web research and other different sources.



Friday, 22 June 2018

21जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया गया

21जून को फिर एक बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया गया। योगासन भारत को विरासत में मिला है। भारत के प्राचीन ऋषि मुनि जंगलों में जाकर गुफाओं में एकांत स्थान पर तपस्या करते थे। अपने आप को फिट रखने और सालों साल जीने के लिए योग भी करते थे जो हम किताबों में भी पढ़ते आ रहें हैं।

Learn about International Yoga Day


लेकिन बदलते समय के साथ जहाँ टेक्नोलॉजी में बदलाव आया है लोग पुरानी चीजो को छोड़कर नए दौर के माध्यमों का जहां लाभ लेने में जुटे हैं वहीं योगासन एक ऐसी कला है जो आप को जीवन देती है आपको बीमारियों से दूर रखती है।

Naukaasan by bollywood actress Sunny Leone


आपके शरीर मे घातक से घातक बीमारियों को बिना किसी दवा और न कोई पैसा खर्च किये हुए जड़ से उखाड़ फेकती है। यही वजह है जो भारत की इस विरासत को पूरी दुनिया ने अपना लिया है। यदि आप भारतीय है तो आपको इस बात से गर्व होगा।



यदि आप भारत के बाहर रहते हैं तो भारत की इस कला या टेक्नोलॉजी से आप जरूर खुद में एक प्राउड फील करते होंगे।

अगर आप भारतीय नही भी है तब भी आपको इस कला को अपनाने में कोई हिचकिचाहट महसूस नही होगी क्योंकि यह कला सम्पूर्ण मानव जाति को जीवन देती है आपकी आयु बढ़ाती है।

Yogasan by Jaqueline Fernandez



 दुनिया मे जहाँ एक तरफ नई बीमारियां पैदा हो रही हैं जिनका इलाज ढूंढने में वैज्ञानिको भी कभी कभी समय लग जाता है। योगासन एक रामबाण तरीका है सभी रोगों को दूर करने का तभी तो देश के हर उम्र के व्यक्ति योगासन करने में लग गए हैं। लेकिन अगर किसी आसान को करने में आपको तकलीफ होती है तो आप उसे जबरदस्ती न करें।



योगासन करते समय कुछ सावधानियां भी बरतनी पड़ती है नही तो आपको परेशानी भी हो सकती है इसलिए किसी भी योग को करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह अवश्य ले फिर योग करें जिससे हमेशा आपको योगासन का सही फायदा मिले। योगासन करने और योगासन का प्रचार करने में इन दिनों बहुत से लोग लग गए हैं बहुत से लोगों ने अपनी आय का स्रोत भी बना लिया है जगह जगह स्कूल भी खुल गए हैं।



बच्चे भी योग से प्रभावित हो रहे हैं ऐसे में यदि आपने अब तक योग को नही अपनाया है तो जरूर अपनाए क्योंकि यह आपको फिट भी रखता है शरीर को हर तरह के खतरों से बचाता है। आपकी आयु बढ़ाता है। 21जून ही नही आपका हर एक दिन योग दिवस होना चाहिए। साल का केवल एक दिन ही नही हर दिन योग दिवस होना चाहिए अगर आप योगासन अपनाते हैं तो आपको इसका फायदा कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा।



21जून2018 को योग दिवस के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं बल्कि सभी बड़े लोग योगा कर हमें यह संदेश देते हैं कि आप अपने लिए भी पूरे दिन में से थोड़ा सा समय निकालें।

योग करें। तनाव दूर करें। निर्णय लेने का सही चुनाव करे अपने हर एक कार्य मे सफल हो। योग आपके जीवन की सभी परेशानियों का एक बहुत अच्छा इलाज है।
21जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।



इस बार 21जून 2018 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जे मौके पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी एक वीडियो के माध्यम से सभी को कुछ टिप्स बताए हैं। योग दिवस के मौके पर कंगना रानौत ने लंदन से युवाओं को कुछ टिप्स दिए हैं।



कंगना ने बताया है कि कैसे आप खुद को शारिरिक रूप से चुस्त दुरुस्त रख सकते हैं। कंगना इन दिनों लंदन में हैं और एकता कपूर की कंपनी की नई फिल्म मेन्टल है क्या की शूटिंग कर रही हैं।



कंगना ने लंदन के सेंट्रल पार्क में योग दिवस के लिए यह वीडियो तैयार किया है। उनकी टीम के मुताबिक अपने व्यस्त शेड्यूल के बाद भी वह हर रोज़ कम से कम 30 मिनट योगा करती हैं लंदन में तो उन्होने अपनी फिल्म की पूरी यूनिट को भी योगा टिप्स दिए और बाकी लोग भी उनके साथ योग करने लगे।



कंगना के अलावा बॉलीवुड के अन्य कई कलाकार खास तौर से अभिनेत्रियां जैकलीन फर्नान्डिस, शिल्पा शेट्टी, दिया मिर्जा, दीपिका पादुकोण बहुत से कलाकार खुद को खूबसूरत और फिट रखने के लिए योगा टिप्स देते रहते हैं तो अगर आप योग नही करते तो आज से शुरुआत करें और फिट और रोगमुक्त रहना सीखें।



योग करें और दूसरों को भी सिखाएं जिससे मानव जाति का कल्याण हो। आपको भी पुण्य मिले और एक अलग ही खुशी मिले। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और मानव जाति के कल्याण का हिस्सा बने।
सोर्स गूगल, यूट्यूब

Saturday, 12 May 2018

सेतुबंध आसान के लाभ, हानियाँ और उसकी विधि


इसे शीर्ष पादासन और ब्रीज पोज़ भी कहते हैं इसमें शरीर की आकृति किसी फ्लाईओवर जैसी बनाकर सांस रोकनी होती है। पूर्वोत्तानासन, भुजंगासन और शलभासन के अभ्यास से सेतुबंधासन करना एकदम आसान हो जाता है इसी आशंका है इसी आसान का एक रूप कंधरासन है।

Help 18 days old baby for their life visit https://milaap.org/fundraisers/support-baby-of-mamata


सेतुबंध आसान के लाभ


  • घंटों बैठकर काम करने से जो पीठ दर्द और कमर दर्द की जो समस्या आती है ऐसे दर्द के लिए आसन बहुत अच्छा है।
  • इस आसन से कब्ज समाप्त होता है
  • गर्दन के रोग दूर होते हैं।
  • फेफड़े मजबूत होते हैं।
  • रीढ़ लचीली, रोगमुक्त होती है पीठ की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
  • मासिक धर्म से होने वाली परेशानियों में राहत मिलती है।
  • दमा, स्लिप डिस्क, साइनोसाइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या में राहत मिलती हैN।
  • दिमाग के लिए अच्छा है मूड बदलने, चिंता सिर दर्द, भारीपन, थकान और अनिद्रा की समस्या दूर करने में मदद मिलती है।
  • नितंबों और जांघों की चर्बी कम होती है साथ ही जांघों और पैरों को मजबूती मिलती है।
  • तंत्रिका तंत्र,  पिट्यूटरी और थायराइड ग्रंथि को पर्याप्त रक्त मिलता है इस कारण उनकी कार्यप्रणाली सुचारु रुप से संचालित होती है इसी तरह थायराइड के साइड इफेक्ट में कमी आती है।



सावधानियां

  • इस आसन को खाली पेट करना चाहिए। 
  • पहली बार यह आसन करने पर शरीर के बीच के हिस्से को ऊपर उठाने में परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में हाथों को सिर के पीछे रख कर सहारा देकर ऊपर उठाएं अगर इससे भी आपको परेशानी हो रही हो तो कमर के नीचे हाथ लगाकर सहारा दें। ऐसी स्थिति में आप की ठुड्डी आपके सीने पर स्पर्श कर रही होगी इस अभ्यास में निपुणता के बाद ही हाथों को नाभि और जांघों पर रखना संभव होगा यदि सिर के नीचे हथेली न रख रहे हो तो कोई दरी बिछा लें। शरीर का संतुलन बनाए रखें और शरीर को झटका न दे। 
  • हाई ब्लड प्रेशर, पेट के अल्सर, पीठ से जुड़ी परेशानियों में यह आसन न करें।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए यह आसन मना है।

Setubanasan loss, benefits and pricess


सेतुबंध आसन की विधि

दोनों पैरों के बीच लगभग 10 इंच की दूरी बनाकर शवासन में लेटे। सांस भरते हुए पहले कमर के निचले हिस्से,  फिर पीठ के बीच वाले भाग और अंत में सबसे ऊपरी हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। फिर दोनों हाथों से नमस्कार की मुद्रा बनाएं। अगर यह संभव न हो तो आप हथेलियों को नाभि या जांघों के ऊपर भी रख सकते हैं। इस दौरान दोनों जांघे परस्पर सटी हों और पंजे और एड़ियां भी जमीन से सटी रहें। इस अवस्था मे सांस भरते हुए उसे जब तक रोक सकते हैं रोकें। फिर सांस छोड़ते हुए पहले पीठ उसके बाद कमर को नीचे लाते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं।

Help 18 days old baby for their life visit https://milaap.org/fundraisers/support-baby-of-mamata



What is Alkaline Water? How Alkaline Water beneficial for our us, Click Here...

इमेज सोर्स गूगल

Sunday, 14 January 2018

कंगना को है चर्चा में बने रहना पसंद

बोल्डनेस हो या बेबाक बयान कंगना इसमें कभी पीछे नहीं रहती यही वजह है बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत पिछले साल खूब चर्चा में रही है। चर्चा में रहने की वजह से उनकी 2017 में आई फिल्म सिमरन को इसका फायदा मिला अपने बेबाक बयानों से कंगना ने तमाम लोगों को अपने खिलाफ भी कर लिया है इसका नतीजा यह हुआ है कि तनु वेड्स मनु जैसी सफल फिल्म के सिक्वल से कंगना अब बाहर हो चुकी है निर्देशक आनंद प्राइस इन दिनों में अपने प्रोडक्शन में तैयार फिल्म मुक्काबाज के प्रमोशन में जी जान से जुटे हुए हैं।

आनंद ने इसी दौरान अपनी सुपरहिट फिल्म तनु वेड्स मनु के तीसरे भाग के बारे में कहा फिलहाल हमारे पास तनु वेड्स मनु के अगले भाग के लिए कोई कहानी नहीं है जैसे ही कहानी मिलेगी हम फिल्म बनाने का काम शुरू कर देंगे तनु वेड्स मनु के दोनों भाग में कंगना राणावत मुख्य किरदार में रही हैं और नेशनल अवार्ड भी इसी फिल्म की वजह से पाया आनन्द एल राय से बात चीत के दौरान जब उनसे यह पूंछा गया कि तनु वेड्स मनु के अगले सिक्वल की हीरोइन कंगना ही होंगी तो इस सवाल पर आनंद जवाब देना नहीं चाहते थे लेकिन जब सवाल को दोहराया गया तो उन्होंने कहा पहले हम फिल्म की कहानी फाइनल कर ले फिर हम हीरोइन के बारे में सोचेंगे सब कुछ कहानी के हिसाब से तय होगा।


इससे पहले तनु वेड्स मनु के सिक्वल के लिए आनन्द के पास कंगना के अलावा कोई दूसरा नाम नहीं होता था ऐसा पहली बार हुआ है जब तनु वेड्स मनु के सिक्वल के लिए निर्देशक आनन्द एल राय ने कंगना की जगह कहानी को प्राथमिकता दी है ऐसा पहली बार हुआ है जब आनंद तनु वेड्स मनु कंगना की जगह कहानी को प्राथमिकता दी है।

खबरों की मानें तो कंगना के साथ आनंद का मनमुटाव तनु वेड्स मनु 2 की शूटिंग के दौरान शुरू हो गया था आनंद ने  उसी समय तय कर लिया था कि इस फिल्म के बाद वह कंगना से दूरी बना लेंगे अब देखना यह है कि तनु वेड्स मनु के अगले सिक्वल की कहानी मिलने के बाद आनंद अपनी फिल्म की हीरोइन के लिए किसे चुनते हैं अगर उन्होंने कंगना को चुना तो फिल्म का हिट होना तो तय है अगर तनु वेड्स मनु के लिए किसी अन्य हीरोइन को चुना तो आनंद एल राय एक तरह का रिस्क लेंगे।



आनन्द राय एक बहुत ही सफल डायरेक्टर हैं फिल्म को सफलता मिलेगी या नहीं यह  तय कर पाना मुश्किल है आनंद राय एक ऐसे डायरेक्टर है जो साधारण अभिनेताओं को लेकर भी एक सफल फिल्म का प्रदर्शन करते हैं और दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ जाते हैं। 

यही कारण है आनंद एल राय सफलता की सीढ़ी पर लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं और अब तो उन्होंने बड़े बड़े अभिनेताओं के साथ में फिल्में बनाना शुरू कर दिया है जो कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस  पर आने वाली है और यह तय है कि आनन्द राय एक बार फिर से अपनी फिल्मों द्वारा बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएंगे।



पिछले साल फिल्म सिमरन के रिलीज़ होने से पहले कंगना जब आपकी अदालत में पहुंची तो उन्होंने करन जौहर को भी नहीं छोड़ा करन को कंगना मूवी माफिया कहती हैं और आने वाले दिनों में दोनों एक साथ एक रियल्टी शो में नज़र आने वाले हैं अब देखना यह है कि दोनों की आपस में कितनी बनती है। कंगना करन जौहर के साथ काम कर पाती हैं या नहीं। 

Written By Sandeep Kumar Sunder
Source: Navbharat Times, Google.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्म बनाने वाले देशों में से एक


नए साल की शुरुआत के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों के क्लैश का दौर भी जारी हो चुका है और बॉलीवुड सितारों की बादशाहत भी खतरे में पड़ गयी है इसका कारण बॉलीवुड में नए नए डायरेक्टर्स और नए एक्टर्स का आना है समय अब पहले जैसा नहीं रहा जब कुछ ही एक्टर हमेशा दर्शकों के दिलों दिमाग पर छाए रहते थे अब वक्त बदल चुका है नयी पीढ़ी के आने से काफी फर्क पड़ा है अब हर तरह के विषय पर फिल्मे बनने लगी हैं और नए एक्टर कम्पटीशन के इस दौर में किसी भी तरह का रोल करने से हिचकिचाते नहीं हैं वही पुराने एक्टर को भी यह डर रहता है कि कही उनका दबदबा कम न हो जाये इसीलिए पुराने एक्टर भी हर तरह के रोल और हर तरह के विषय पर आधारित फिल्मे बनाने को हमेशा तैयार रहते हैं। आज के इस दौर में कब कौन बाजी मार जाये कुछ कहा नहीं जा सकता।  




इस साल भी 2018 में क्लैश का दौर जारी रहेगा। लगभग 5000 थिएटर और 51 रिलीज़ डेट होने की वजह से आने वाली फिल्मों का क्लैश होना तो तय है। पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में फिल्में ज्यादा बनने की वजह से एक डेट पर कई फिल्में रिलीज होने लगी हैं इसके बावजूद बड़े सितारों की बादशाहत कायम थी और कोई भी उन्हें टक्कर देने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था लेकिन इस साल आमिर, शाहरुख, सलमान, अक्षय समेत तमाम सितारों की बादशाहत खतरे में पड़ गई है बॉलीवुड में हर साल बनने वाली सैकड़ों फिल्मों की बदौलत अब भारत दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने वाले देशों में शामिल हो चुका है।


पिछले कुछ सालों में हुए बड़े क्लैश के बाद इंडस्ट्री वालों ने बड़ी फिल्मों के क्लैश टालना शुरू कर दिया है इसके अलावा बड़े सितारों जैसे आमिर, सलमान और शाहरुख खान की फिल्मों को भी सोलो रिलीज डेट मिल जाती थी बीते साल आमिर खान की दीवाली में रिलीज सीक्रेट सुपरस्टार अजय देवगन की गोलमाल अगेन के सामने टिक न सकी। वही सलमान खान की ट्यूबलाइट ईद के मौके पर भी फ्लॉप साबित हुई और शाहरुख की जब हैरी मेट सेजल मात्र  60 करोड़  के कलेक्शन पर ही सिमट गई ऐसे में खान एक्टरों के अलावा सभी छोटे स्टार्स को भी समझ आ गया है कि अगर आपकी फिल्म दमदार है तो खान सितारों को भी पाछाड़ा जा सकता है शायद इसी गणित के चलते इस साल खान सितारों को अपनी लकी रिलीज डेट पर भी सोलो रिलीज डेट नहीं मिल पा रही है वही 2017 में कई हिट फिल्में देने वाले अक्षय कुमार को भी क्लैश का सामना करना पड़ सकता है।


पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार ने रिपब्लिक डे को अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट बना ली थी पिछले कुछ सालों में बेबी और एयरलिफ्ट ने बढ़िया परफॉर्म भी किया बीते साल जब शाहरुख खान की रईस और ऋतिक की फिल्म काबिल का क्लैश हुआ तो अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 2 को फरवरी के लिए पोस्टपोन कर दिया था इस साल अक्षय कुमार 26 जनवरी पर पैडमैन से फिर से वापसी कर रहे हैं इस बार अक्षय को डायरेक्टर नीरज पाण्डेय और मनोज बाजपेई स्टारर फिल्म अय्यारी से टक्कर मिलने वाली है।



अक्षय और नीरज पांडे साथ मिलकर देश भक्ति जॅानर कई हिट फिल्मे दे चुके हैं अब देखना यह है कि अक्षय और नीरज पाण्डेय में कौन ज्यादा दमदार है वही होली पर सुशांत सिंह राजपूत और जैकलिन फर्नांडीस की ड्राइव के ऑपोजिट बॉलीवुड की बेहद सफल फ्रेंचाइजी हेट स्टोरी की चौथी फिल्म हेट स्टोरी 4 रिलीज होगी ऐसे में इस बार होली पर दर्शकों को क्लैश देखने को मिलेगा वही 30 मार्च को रिलीज हो रही संजय दत्त की रणबीर कपूर स्टारर बायोपिक के अपोजिट इरफान खान की ब्लैकमेल रिलीज हो रही थी वही अब टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 2 भी  27 अप्रैल की जगह 30 मार्च को रिलीज़ हो सकती है। 
                       
अब देखना यह है कि इस साल भी पुराने एक्टर ही दर्शकों के दिलों दिमाग पर छाए रहते हैं या नयी पीढ़ी अपने हुनर का कुछ कमाल दिखा पाती है।


Written By Sandeep Kumar Sunder

Source: Navbharat Times, Google.