Thursday, 30 April 2020

इरफ़ान की जीवनगाथा(बायोग्राफी) टेलेविज़न शो और फ़िल्म अवार्ड:

 नमस्कार दोस्तों बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को बहुमुखी प्रतिभा का कलाकार कहा जाता है, 29 अप्रैल 2020 को उनकी मौत हो गई। खबरों के अनुसार वह  न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी बीमारी से पीड़ित थे। दोस्तों इरफान खान एक ऐसे कलाकार थे जिन्हें जब भी कोई रोल मिला उसे उन्होंने बहुत ही बारीकी से अपने अंदर तराशा और दुनिया के सामने पेश किया।

Irrfan Khan in Chandrakanta Show
Irrfan Khan in Chandrakanta Show


इरफ़ान का टेलेविज़न शो का सफ़र:
इरफान खान को यूं तो ज्यादातर लोग बॉलीवुड फिल्मों से जानते हैं लेकिन बॉलीवुड फिल्मों से पहले वह भारतीय टेलिविजन इंडस्ट्री में भी काम कर चुके हैं 1986 में श्याम बेग्नल द्वारा निर्देशित धारावाहिक“कथा सागर”(1986), 1994 में "द ग्रेट मराठा" जिसके मुख्य कलाकार शाहबाज खान थे उनके साथ उन्होंने काम किया। इसके अलावा दूरदर्शन पर चलने वाला सुपरहिट शो 'चंद्रकांता"(1994-1996) जो कि कई सालों तक दूरदर्शन चैनल की रौनक बना रहा उसमें भी इरफान खान ने जबरदस्त किरदार पेश किया उन्होंने इस धारावाहिक में Double रोल करके दो जुड़वा भाईयों बद्रीनाथ/सोमनाथ का जो किरदार निभाया वह बहुत ही सराहनीय रहा इसमें एक भाई सही तो दूसरा negative रोल में था। इरफान ने 'जय हनुमान' एवं अनेकों  टीवी शो में काम किया जोकि काफी हिट रहे। अपने किरदार को बहुत ही खूबसूरती से निभाने  के कारण बहुत जल्द वह टेलेविज़न शो से फिल्म इंडस्ट्री में आ गए।

Irrfan Angrezi Medium Movie
                                     Irrfan Angrezi Medium Movie



इरफ़ान खान का बॉलीवुड फिल्मों का सफ़र:
1988 में "सलाम बॉम्बे" फिल्म से इरफ़ान से  बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की इन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अलग अलग बहुत ही अतरंगी किरदार को भी निभाया। Qissa(2014) फिल्म में जो अभिनय इरफ़ान से दिखाया वह तारीफ के काबिल था और किसी भी साधारण कलाकार के लिए संभव नहीं था जिसके लिए उन्हें Indian International Film Festival of Queensland से बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला। इरफान खान एक ऐसे कलाकार थे जिन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए न किसी खूबसूरत चेहरे की जरूरत पड़ी और न ही six pack  बॉडी बनाने की, उन्होंने बॉलीवुड की एक से एक बेहतरीन हीरोइन के साथ काम किया। सुपरस्टार शाहरुख़ खान के साथ “Billu Barber” फिल्म में एक नाई का किरदार किया जिसमें लारा दत्ता ने इरफ़ान की पत्नी का किरदार किया था।
सात खून माफ(2012)
सात खून माफ(2012)


प्रियंका चोपड़ा के साथ गुंडे(2015), सात खून माफ(2012) में काम किया ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म जज्बा(2018),  कंगना रनौत के साथ Knock out(2010), मल्लिका शेरावत की फिल्म HISS में काम किया। इरफ़ान ने कई फिल्मों जज्बा, गुंडे(2015), HISS में police officer का रोल किया इरफ़ान शुरू से ही अच्छे किरदार पाने के धनी थे और उनकी कुशलता उसमें और भी चार चाँद लगा देती थी। इरफ़ान ने Maqbool. Lunchbox, Piku इसके अलावा कई ऐसी फिल्में बॉलीवुड को दी जिनके जरिए लोग हमेशा उन्हें याद रखेंगे। Piku में इरफ़ान से महानायक अमिताभ बच्चन जी के साथ काम किया । 2020 में release हुई "अंग्रेजी मीडियम" फिल्म उनकी आखिरी फिल्म बन गयी।

Irrfan Movie Slumdog Millionaire
Irrfan Movie Slumdog Millionaire


इरफ़ान का हॉलीवुड फिल्मों का सफ़र:

वैसे तो बॉलीवुड एक्टर के लिए हॉलीवुड फिल्मों में एक छोटा सा रोल मिलना काफी बड़ी बात होती है लेकिन इरफ़ान खान इस दौड़ में भी सबसे आगे रहे उन्होंने Hollywood Movies में सिर्फ काम ही नहीं किया बल्कि अहम किरदार निभाया Tom Hunk की Inferno, जुरासिक पार्क, Life of Pie, Slumdog Millionaire, जैसी hollywood  फिल्म में जो काम किया वह काफी सराहनीय है इन फिल्मों के जरिए उन्होंने सारी दुनिया को यह बता दिया की भारत में भी हुनर की कमी नहीं है।

फ़िल्मी अवार्ड:
Irrfan Khan
Irrfan Khan

इरफ़ान को साल 2011 में पद्मश्री अवार्ड मिला 2013 में आई फिल्म “पान सिंह तोमर” के लिए उन्हें Best Actor, Screen Award, National Film Award, Film Fare Award से सम्मानित किया गया 2014 में “Asian Film Award Best Actor” फिल्म “Lunch Box” के लिए मिला 2017 में Dubai International Film Festival Lifetime Achievment Award से नवाज़ा गया इसके अलावा और भी बहुत से अवार्ड इरफ़ान ने अपने नाम से दर्ज किए हैं। 


इरफ़ान की निजी जिंदगी:
इरफ़ान खान का जन्म 7 January 1967 को जयपुर राजस्थान में हुआ और इरफ़ान की मृत्यु 29 April 2020 दिन बुधवार को मुंबई में कोकिलाबेन धीरुभाई अम्बानी हॉस्पिटल एवं मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट में हुई इरफ़ान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी बीमारी से लड़ रहे थे और उनकी आंतों का संक्रमण भी हो गया था। उनकी पत्नी का नाम सुतापा सिकदर है  इरफ़ान खान के दो बेटे बाबिल और अयान हैं जो कि मुंबई में उनके साथ ही रहते थे उनकी एक ख़ास बात यह थी कि एक मुस्लिम परिवार में पैदा होने के बाद भी उन्होंने कभी मांस नहीं खाया। वह काफी अच्छे इंसान भी थे उनके साथ काम करने वाले सभी co-actor को इरफ़ान के साथ काम करके कुछ नया सीखने को मिलता था यही उनके व्यक्तित्व और उदारता का सबसे बड़ा उदहारण है।

COVID-19 के चलते साल 2020 दुनिया के लिए कहर बनकर टूटा है। जहां हर दिन अख़बारों और न्यूज़ चैनल में लोगों के मरने की खबर आ रही है वहां एक और दुखद समाचार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री और हम सभी को झकझोर कर रख दिया है ऐसे में मैं आप सभी से यही कहूंगा कि घर पर रहें सुरक्षित रहें।

Tags: irrfan khan dies,irrfan khan movies,irrfan khan died,actor irrfan khan,irrfan khan life of pi,irrfan khan latest news,irrfan khan health,irrfan,irrfan khan interview,irrfan khan passes away,irfan khan movies,rip irrfan khan,irrfan khan cancer,irrfan khan family,irrfan khan admitted,irfan khan dead,irrfan khan death date, irrfan khan, irrfan khan news, irrfan khan death.

Image Source: Google


Thursday, 12 March 2020

घरेलू उपचार द्वारा यौन रोगो का निवारण कैसे करे एवं वीर्य कैसे बढ़ाएं

वीर्य कैसे बढ़ाएं
सुबह नाश्ता में केला, 10 ग्राम देसी घी के साथ खाकर ऊपर से दूध पिए। दोपहर के बाद दो केले, आधा खजूर, एक चम्मच देसी घी खाकर ऊपर से दूध पिए। आपके वीर्य में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। दूध में शहद में मिलाकर पीने से वीर्य बढ़ता है

शुक्राणु कैसे बढ़ाए?
दूध वाले रोज दूध में उबालकर खाएं और दूध पीना शुक्राणुओं की संख्या अपने आप बढ़ने लगेगी।



मर्दाना शक्ति कैसे बढ़ाएं?
गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर रोज सोते समय 2-3 महीने तक पिए कुछ समय बाद प्रभाव अपने आप सामने दिखेगा।

दूध द्वारा यौनेच्छा को हम कैसे बढ़ाएं?
3 माह तक लगातार रात्रि को दूध पीने से यौनेच्छा  के साथ  काम क्रिया  की अवधि में भी वृद्धि होती है। 25 से 45 वर्ष के आयु के स्त्री पुरुषों केे लिए यह विधि काफी लाभदायक होगी।यौन एवं रति रोग विशेषज्ञ  डॉ वीरेंद्र सिंह के परीक्षण के अनुुुसार वह इस नतीजे पर पहुंचे हैं पूर्ण रूप से स्वस्थ किंतु ठन्डेपन के शिकार अनेक जोड़ों को दूध सेवन के उपरांत यौन क्रिया के प्रति अति उत्साही पाया। इस नतीजे पर पहुंचे हैंं कि  दुुध पीना न केवल साथ शारिरिक दुर्बलता बल्कि योन संबंधी दुर्बलता के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

Tuesday, 10 March 2020

नमक हमारे शरीर को किस प्रकार प्रभावित करता है? और इसके दुष्परिणाम क्या हैं?

नमक ज्यादा खाने के दुष्परिणाम क्या हैं?
आवश्यकता से अधिक खाने पर आपकी पाचन प्रणाली को खराब कर देता है और पाचक रसों को भी खत्म कर देता है इसके अधिक सेवन से पाचन संस्थान को काफी नुकसान पहुंचता है पाचन संस्थान के नाजुक झिल्लियों में घाव भी हो सकते हैं। आपके शरीर में कई तरह के रोग भी उत्पन्न हो सकते हैं।

अधिक नमक खाने से प्यास ज्यादा लगती है। जिससे गुर्दे  का कार्य बढ़ जाता है। उसे क्षति पहुंचती है जिससे गुर्दे के रोग हो जाते हैं। गुर्दे की क्षमता से अधिक मात्रा में नमक शरीर में पहुंचने पर पैरों के निचले भाग में यह जमा होकर सूजन एवं दर्द पैदा कर देता है। यह हृदय की गति और रक्तचाप को भी बढ़ाता है।

प्राचीन काल में चीन के लोग नमक का घोल पी कर आत्महत्या कर लिया करते थे। इसके विशैले प्रभाव से जानवर भी मर सकते हैं। इसके अधिक प्रयोग से कई व्यक्तियों के बाल गिर जाते हैं या फिर जल्दी सफेद भी हो जाते हैं। नमक के अधिक इस्तेमाल से पेशाब में एल्ब्यूमिन बढ़ जाता है। बहुत अधिक नमक वाली भूमि पर कोई पैदावार भी नहीं होती है इसके अधिक सेवन से कैंसर, मोटापा, मधुमेह, जुखाम अनिद्रा जैसे रोग उत्पन्न हो सकते हैं।

नमक कौन सी बीमारियों में वर्जित है?
गठिया, दाद, खाज, सफेद कुष्ठ एवं अन्य चर्म रोग चेचक, जलोदर लीवर की खराबी, गुर्दे की बीमारी, पीलिया,रक्त विकार, हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर, निमोनिया, प्लूरिसी, ब्राइट टाइफाइड, दमा, बेहोशी, मरगी, पागलपन, हिस्टीरिया जैसी बीमारियों में नमक बंद कर दें तो जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।

छाती संबंधी सर्जरी के प्रमुख सर्जन Sayer Bach के अनुसार असाध्य रोग के 450 रोगियों को नमक इन भोजन करने पर चार को छोड़कर सभी पूरी तरह से ठीक हो गए।

दा न्यू डाइटेटिक्स के लेखक डॉ जे एच कैलाग के अनुसार शरीर में नमक जब अधिक संग्रहित हो जाता है तो अधिकांश व्यक्तियों में जलोदर के लक्षण सामने आ जाते हैं।

डॉक्टर लेस्से हेस्सेल की सलाह के अनुसार गर्भावस्था के अंतिम दिनों में नारी को नमक कम खाना चाहिए नमक से टखनों के चारों ओर ऐडेमा(तरल संचय) का खतरा बढ़ जाता है।

तो दोस्तों जैसा कि आपने इस लेख में पढ़ा कि नमक की ज्यादा मात्रा खाने से हमारे शरीर मे अनेक तरह की बीमारी हो सकती है। वहीं एक्सपर्ट नमक के बारे में कुछ सुझाव भी देते हैं।

किस प्रकार का नमक खाना हमारे शरीर के लिए लाभदायक है?

जार में पैकटों में बिकने वाला नमक खाने की बजाय अगर आप नमक के टुकड़ों को पीसकर कम मात्रा में ही खाएं। और धीरे धीरे इसे छोड़ने की कोशिश करें तो आपके शरीर मे बीमारियां कम होंगी।


किसी भी जानकारी को अपने जीवन में उपयोग करने से पहले एक बार चिकित्सक की सलाह अवश्य लें यह जानकारी शिक्षा की दृष्टि से  आपको दी गई है। यह जानकारी  ऑनलाइन  अथवा ऑफलाइन  सोर्सेस पर  आधारित है,धन्यवाद।

Saturday, 7 March 2020

नेत्र रोग को दूर करने के लिए आंखों का व्यायाम कैसे करें?

नमस्कार दोस्तों! प्राकतिक चिकित्सा द्वारा आंखों की देखभाल कैसे करें। आँखों के रोग कैसे दूर करें। आँखों से चश्मा कैसे हटाये। इस बारे में हम इस लेख में बात करेंगे।

How-To-Remove-Spectacles-From-Your-Eyes?

ईश्वर ने हमें शरीर में जितने भी अंग दिए हैं उनमें सबसे खूबसूरत अंग है हमारी आंखें,  जो कि हमारे चेहरे को भी खूबसूरत बनाती हैं लेकिन अगर इन आंखों पर चश्मा लगा हो या किसी तरह की कोई बीमारी हो तो यह आपकी खूबसूरती को बर्बाद कर देता है। तो क्यों ना हम इस ईश्वर के दिए गए वरदान को  बनाए रखें  और उसकी देखभाल करें। जिससे हमारे चेहरे की खूबसूरती हमेशा बनी रहे।



प्राकतिक चिकित्सा द्वारा आंखों की देखभाल कैसे करें?
आँखों के रोग कैसे दूर करें? आँखों से चश्मा कैसे हटाये?

दोस्तों नेत्र रोग को आप नेत्र व्यायाम के द्वारा भी ठीक कर सकते हैं घर से सुबह बाहर जाने के समय और शाम को वापस आने पर ठंडे पानी को मुंह भरकर ठंडे पानी से दोनों आंखों पर पानी के छींटे मारें और धीरे-धीरे मालिश करें।

कभी भी पीठ को हल्का झुका हुआ न रखें।मोटरसाइकिल पर बैठे हों या बाइक चला रहे हो या कहीं पर भी बैठे हो या खड़े हों या चल रहे हों आप हमेशा पीठ की हड्डी को सीधा रखें।
पढ़ाई करते समय, थिएटर में या टीवी देखते समय पलके बार-बार झपकाने से आँखों का अच्छा व्यायाम होता है।



इसके अलावा कंप्यूटर पर काम कर रहे हैं पढ़ते समय या ऑफिस में काम करते समय या क्लास में  अगर आपकी आंखें थक जाती हैं थोड़ा आराम करना चाहते हैं तो आंखों पर हथेली रखकर आराम करें जैसे आंखों की  अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है।

हरे रंग की बोतल में पानी भरकर सूर्य की धूप में हल्का गर्म होने दें उसके बाद आंखों की पलकों(eye cup) में डालकर 5 से 6 बार आंखें बंद करें और खोलें। इसके अलावा आप सूर्य को देखें और सूर्य नमस्कार करें ऐसा करने से आंखों में तमाम तरह के रोग दूर होते हैं और आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

पूर्णवासी को चंद्रमा को 15 मिनट तक देखें जिससे आंखों के तमाम तरह पुराने से पुराने रोग दूर हो जाते हैं।

How-To-Remove-Spectacles-By-Walking?


सुबह सुबह हरी घास पर जिसपर ओस की बूंदें जमा हो जाती है नंगे पांव टहलने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

गर्दन सीधी रखते हुए धीरे-धीरे दांयी ओर और  फिर बायीं ओर करें उसके बाद गर्दन को आगे फिर पीछे की ओर झुकें। आंखों की पुतलियां को दायी तरफ और फिर बायी तरफ करिए फिर एकदम नीचे धरती की ओर उसके बाद दोनों आंखों के बीच में और नाक के ऊपर ऊपर माथे के नीचे द सेंटर पॉइंट होता है वहां पर देखने की कोशिश करें।

इसीप्रकार आँखों की पुतलियों दायें से बाएं और बाएं से दायें गोल गोल घुमाएं। और फिर पुतलियों को ऊपर से नीचे फिर तिरछे कानों की ओर देखिए।

How-To-Take-Care-Your-Eyesight?


रोज सुबह सूरज के सामने बैठकर या दोनो पैरों के बीच 1 फुट की दूरी रखकर खड़े होकर आंखें बंद करके दाएं बाएं बाएं से दायें घड़ी के पेंडुलम की तरह घूमे।

कानों, कनपटी, गर्दन, गाल, भोहों, सिर एवं पाँव आदि पर मालिश करने से नेत्र के तमाम तरह के रोग दूर हो जाते हैं। भोजन के बाद जब आप हाथ धुले तो गीले हाथों को आपस मे मलकर फिर अपनी आंखों पर मलने से तमाम तरह के आंखों के रोग दूर हो जाते हैं।

किसी भी जानकारी को अपने जीवन में उपयोग करने से पहले एक बार चिकित्सक की सलाह अवश्य लें यह जानकारी शिक्षा की दृष्टि से  आपको दी गई है। यह जानकारी  ऑनलाइन  अथवा ऑफलाइन  सोर्सेस पर  आधारित है,धन्यवाद।


Image Source Google

नेत्र रोग और नेत्र रोग को दूर करने के उपाय तथा आंखों से चश्मा कैसे उतारे

नमस्कार दोस्तों आंखें हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं यह ईश्वर का दिया हुआ वह वरदान है  जिसके बिना हमारा जीवन अधूरा है अगर किसी वजह से हम इसे गंवा दें या फिर इसकी सही देखभाल नहीं कर पाते हैं तो हमारा बाकी जीवन व्यर्थ हो जाता है या अंधेरे में चला जाता है। तो जब इतनी कीमती हैं हमारी आंखें तो क्यों ना हम इसकी देखभाल अच्छे से करें और इसका बेहतर ख्याल रखे हैजैसे अपनी सभी कीमती चीजों का बेहतर खयाल रखते हैं।



आंखों की रोशनी हम कैसे बढ़ाए 

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हम बादाम, चने का साग गाजर का रस या पालक का रस पी सकते हैं जो हमारे शरीर को काफी सहायता प्रदान करेंगे। भोजन के बाद लघु शंका करके पानी से आंखों पर छीटें मारना आंखों के लिए बहुत लाभदायक होता है रोजाना आवला खाएं और उसके पानी से आंखों को धोएं। रोज सुबह हरी घास पर चलें। नींबू का रस अथवा त्रिफला से आंखे धोने पर अगर आपकी आंखों में मोतियाबिंद की शुरुआत हो रही है तो वह पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

आँख आने पर आप इसका इलाज कैसे करें

तीन-चार दिन का फलाहार, साथ में एक दो बार अनिमा और दो बार आंखों तथा पेट पर गीली मिट्टी की पट्टी करें। त्रिफला के पानी से आंखें धोए। दिन में चार-पांच बार लोशन डालें जिससे आपकी आंख आना बंद हो जाएगी।

How to remove disease from our eyes, desi solution for our eyes.


आंखों के लिए लोशन कैसे बनाएं?

आंखों के लिए लोशन बनाने के लिए आप 10 ग्राम गुलाब जल ले और उसमें 10 ताजे नींबू का रस और शहद की 10 बूंदें डालें और इन तीनों को अच्छी तरह मिलाकर कांच की शीशी में रख लें इसे 5 से 6 बूंदे दिन में तीन बार ड्रापर से डालें जिससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी। हर 3 दिन के बाद एक नया लोशन बनाकर कांच की शीशी में रखें और उसका इस्तेमाल करें। जिससे आपकी आंखों में काफी प्रभाव देखने को मिलेगा आंखों की रोशनी बढ़ने लगेगी

How to take care your eyes. How to remove spectacles from your eyes.


आंखों में जलन आंखों में दर्द

दोस्तों अगर आपकी आंखों में जलन हो या दर्द हो रही हो तो कच्चे आलू को छीलकर उसे पीसकर उसकी टिकिया बनाकर आंखों पर बांधे। आंवले का रस निकालकर उसे छानकर  उसकी तीन-चार बूंदे आंखों में डालने से आंखों का दर्द सही हो जाता है।

रतोंधी रोग कैसे दूर करें

प्याज का रस या अदरक का रस आंखों में टपकाएं या फिर रात को सोते समय शहद को काजल की तरह आंखों में लगाने से रतोंधी रोग में काफी फायदा मिलेगा।

इसके अलावा आपको किसी भी तरह का कोई भी नेत्र रोग हो तो आप प्रतिदिन सुबह गाय के ताज़े मूत्र की 2-3 बूंदे चालीस दिनों  तक अपनी आंखों में डालें। जिससे आपकी आंखों का दर्द, खुजली एवं अन्य कई तरह के रोग दूर हो सकते हैं। आँखों से चश्मा भी हट सकता है। दोस्तों नेत्र रोग में नमक मना होता है।

दोस्तों  नेत्र रोग को दूर करने का देसी इलाज इस लेख में है लेकिन किसी भी जानकारी को अपने जीवन में उपयोग करने से पहले एक बार चिकित्सक की सलाह अवश्य लें यह जानकारी शिक्षा की दृष्टि से  आपको दी गई है। यह जानकारी  ऑनलाइन  अथवा ऑफलाइन  सोर्सेस पर  आधारित है,धन्यवाद।

Image source Google


Sunday, 26 January 2020

कोरोना वायरस के कारण कोरोना वायरस के लक्षण और कोरोना वायरस से बचाव

 नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे कोरोना वायरस  के बारे में। दोस्तों कोरोना वायरस की खोज 1960 में हुई थी और अब तक 6 प्रजातियों के बारे में पता लगाया गया था लेकिन दिसंबर 2019 से जिस कोरोना वायरस के शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई है वह एक नई प्रजाति का कोरोना वायरस है या आप कह सकते हैं की यह सातवीं प्रजाति का कोरोनावायरस है।

कोरोना वायरस का कारण

कोरोना वायरस का कारण जानवरों से जुड़ा हुआ है जो लोग जानवरों के मांस खाते हैं या जानवरों के संपर्क में रहते हैं उनको इस वायरस से खतरा ज्यादा है आमतौर पर यह वायरस जानवरों में फैलता था लेकिन जानवरों का मांस खाने की वजह से इंसानों में भी कोरोना वायरस फैल चुका है। जिन लोगों को कोरोनावायरस की बीमारी है आप उनसे बचने के लिए ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें। मास्क का इस्तेमाल करें।




 कोरोना वायरस के कारण

अब तक हुई रिसर्च के मुताबिक कोरोना वायरस कुछ वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह चूहों, चमगादड़ से या इसके अलावा सांपों से कोरोना वायरस फैला है कुछ वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोना वायरस चमगादड़ से सांपों में आया और सांपों से इंसानों में यह वायरस फैला है। चीन में रहने वाले लोग ज्यादातर मांसाहारी हैं और वह लोग हर तरह के जानवर को खाते हैं चाहे चमगादड़ हो मछली या इसके अलावा सांप। जिस वजह से चीन से कोरोना वायरस की शुरुआत हुई है चीन में अब तक लगभग 41 लोगों की मौत हो चुकी है और 1300 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस कोरोना वायरस का पूरा नाम ह्यूमन कोरोनावायरस है। इंटरनेशनल मीडिया के मुताबिक चीन के 1 शहर के नॉनवेज मार्केट से इस कोरोनावायरस की शुरुआत हुई है। दिसंबर 2019 से इसकी शुरुआत हुई। चीन में होने वाले नए साल की छुट्टियों में लोग चीन से बाहर जाते हैं और कुछ लोग चीन में छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं लेकिन इस वायरस के चलते वहां की गवर्नमेंट ने यात्रियों के आने-जाने पर रोक लगा दी है बस सर्विस, मार्केट सभी चीजों को बंद कर दिया है स्कूल-कॉलेज भी बंद हो चुके हैं और लोगों को मशवरा दिया जा रहा है कि जहां तक हो सके वह अपने घर में रहें।  घर से बाहर न निकले और ऐसे लोगों से दूर रहें जो इस संक्रमण का शिकार हैं।




कोरोना वायरस के लक्षण
खांसी आना, गले में खराश होना, बुखार आना, नाक बहना निमोनिया जैसी बीमारी होना, सिर दर्द होना, शरीर मे थकावट महसूस होना, अस्थमा का बिगड़ना या सांस फूलना इस तरह की दिक्कत है तो यह कोरोना वायरस के लक्षण है आप तुरंत इसकी जांच के लिए अस्पताल में संपर्क करें।

कोरोना वायरस अब तक चीन, जापान, दक्षिण कोरिया थाईलैंड, ताइवान, वियतनाम, अमेरिका और सिंगापुर जैसे देशों में फैल चुका है ज्यादातर देशों में बाहर से आने वाले यात्रियों की मेडिकल जांच की जा रही है इसके अलावा भारत में भी कोलकाता, मुंबई, दिल्ली, कोच्चि, बैंगलोर, चेन्नई एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनर लगाए गए हैं देश में बाहर से आने वाले यात्रियों की मेडिकल जांच हो रही है इस बात का पता किया जा रहा है कि उन्हें कोरोना वायरस तो नहीं। सऊदी अरब में  100 केरल की नर्सों की जांच की गई है जहाँ पर एक नर्स को कोरोना वायरस से संक्रमित बताया गया है।



कोरोना वायरस से बचाव के उपाय

कोरोना वायरस से बचने के लिए आप कुछ बचाव कर सकते हैं आप समुंद्री जीव को ना खाएं या जिन्हें आप सी फुड कहते हैं आप उस खाने को न खाएं और मीट मार्केट जहां पर मांस बिकता है ऐसी मार्केट पर न जाएं इसके अलावा अगर आपको खांसी या छींक आती है तो मुंह ढक कर ही खाँसे या छींके हैं और साबुन से हाथ बार बार धोएं। अब आधा पका या कच्चा मांस न खाएं और ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें जो इस संक्रमण से या कोरोना वायरस से प्रभावित हैं और मुंह पर मास्क लगाए रहे हैं जिससे आप प्रभावित ना हो। इसके अलावा आप अगर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या फिर ज्यादा भीड़ वाली जगह या ऐसी जगह जहां पर आपका ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क होता है ऐसी जगह पर सावधानी बरतें। मास्क लगाकर ही रहें। जिससे आप कोरोना वायरस से संक्रमित नही होंगे।
इसके अलावा आपका कोई सुझाव हो तो कमेंट सेंक्शन में जरूर लिखें।

Tuesday, 15 January 2019

मोटापा कैसे बढ़ाएं?




मोटापा कैसे बढ़ाएं?

अगर आपका शरीर काफी पतला है। आप खुद को फिट बनाना चाहते हैं लेकिन तरह तरह की चीजें खाने के बाद भी आप मोटे नही हो पा रहे हैं तो गाजर और सेब को पानी से साफ करके बराबर मात्रा में कद्दूकस कर लें फिर से दोपहर भोजन के बाद खाने से आपकी यह समस्या धीरे धीरे दूर हो जाएगी।



अगर आपका वजन कम हो रहा हो या आपको आपके शरीर में कमजोरी का अनुभव हो रहा है तो इससे आपको बेहतर लाभ मिल सकता है। इस उपाय को अपनी डाइट में जरूर लाएं  जिससे आपको इसका अच्छा लाभ मिल सके। आप खुद को फिट बना पाये।

अनार द्वारा मोटापा कैसे बढाएं?

अनार शरीर मे खून को बढ़ाता है। इससे आपके शरीर की त्वचा भी चिकनी बनती है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और शरीर मोटा होता है।



मक्खन द्वारा मोटापा कैसे बढ़ाएं?

मोटापा मतलब अपना वजन बढ़ाने के लिए हमे ऐसा भोजन करना चाहिए जो चर्बी बढ़ाने में सहायक हो, मक्खन एक ऐसा पदार्थ है जिसमें चिकनाई काफी मात्रा में पाई जाती है जो वजन बढ़ाने में सहायक है। अगर आप मक्खन का सेवन अपने भोजन में उचित मात्रा में करते हैं तो बहुत ही आसानी से न सिर्फ अपने शरीर की चर्बी बढ़ाकर अपना वजन बढ़ा सकते हैं बल्कि आप अपनी लंबाई भी बढ़ा सकते हैं।



घी और शक्कर द्वरा अपना वजन कैसे बढ़ाएं?

घी और शक्कर मिलाकर खाने से शरीर की चर्बी बढ़ती है जिससे आपका मोटापा बढ़ता है।


मुनक्का द्वारा मोटापा कैसे बढ़ाये?

एक गिलास दूध में 15 ग्राम मुनक्का बीज डालकर उबाल लें फिर ठंडा करके( हल्का गर्म पीने लायक) एक चम्मच देसी घी और 3 चम्मच शहद डालकर पीयें। इस विधि से आप अपना वजन आसानी से बढ़ा सकते हैं।